— “एक भारत, एक समाज” के मूल मंत्र पर आधारित कुशवाहा विचार मंच एक ऐसा वैचारिक और सामाजिक आंदोलन है, जो हमारे मेहनती, देशभक्त और परिश्रमी समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है। इंटरनेट और डिजिटल युग में हमारा उद्देश्य समाज की सभी शाखाओं— कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी, माली और दांगी— को एकजुट कर उनके चहुंमुखी विकास के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।